Trust Fintech Limited IPO : बैंकिंग सेक्टर के आईपीओ में निवेश का मौका तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है दरअसल बैंकिंग क्षेत्र की सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी Trust Fintech Limited अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है इसके DRHP सेबी को सौंप दिए गए हैं Trust Fintech IPO कुल 62.82 लाख फ्रेश शेयर्स का बुक बिल्ट इश्यू होगा जिसका प्राइस बैंड 95 से 101 रुपए रखा गया है। कंपनी ने अपनी सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से 63.45 करोड रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है।
Table of Contents
Trust Fintech Limited IPO Timeline
IPO निवेश प्रारंभ | 26 मार्च 2024 |
IPO निवेश समाप्त | 28 मार्च 2024 |
अलॉटमेंट | 02 अप्रैल 2024 |
रिफ़ंड की शुरुआत | 03 अप्रैल 2024 |
डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट | 03 अप्रैल 2024 |
लिस्टिंग डेट | 04 अप्रैल 2024 |
Trust Fintech Limited IPO GMP
₹10 प्रति शेयर की फेस वैल्यू पर लांच होने जा रहे इस आईपीओ ने ग्रे मार्केट में अभी से धूम मचाना शुरू कर दिया है शाम 4:00 बजे तक के डाटा के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ ₹40 की प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है जो 39.60% मुनाफा के साथ 141 रुपए की लिस्टिंग प्राइस की संभावना दर्शाता है।
Trust Fintech Limited IPO Details
फैस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर |
प्राइस बैंड | ₹95 से ₹101 प्रति शेयर |
लॉट साइज़ | 1200 शेयर्स |
कुल इश्यू साइज़ | 62.82 लाख शेयर्स |
फ्रेश इश्यू | 62.82 लाख शेयर्स |
इश्यू का प्रकार | बुक बिल्ट इश्यू |
पूर्व-इश्यू शेयरधारक | 1,75,43,200 शेयर्स |
पोस्ट-इश्यू शेयरधारक | 2,38,25,200 शेयर्स |
लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | NSE SME |
GMP | ₹40 (05:00 PM) |
Trust Fintech Limited IPO Lot size
इस आईपीओ में इन्वेस्टिंग के लिए 1200 शेयर्स के लॉट बनाए गए हैं मतलब कोई भी निवेशक 1200 के गुणांक में इन लॉट्स के लिए बिड लगा सकेगा। खुदरा निदेशक अधिकतम एक लॉट पर ही आवेदन दे सकेंगे इसके लिए उन्हें न्यूनतम 1,21,200 रुपये का भुगतान करना होगा वही HNI कैटेगरी के इन्वेस्टर के लिए न्यूनतम दो लॉट्स पर निवेश करना अनिवार्य होगा।
SRM Contractors Limited IPO ने ग्रे मार्केट में मचाया धूम, 26 मार्च से निवेश का मौका
Trust Fintech Limited IPO Reservation
विकासशील देशों की बैंक को सॉफ्टवेयर सर्विस मुहैया कराने वाली इस कंपनी की 93.51% हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है जो आईपीओ लिस्ट होने के बाद 68.85% शेष रह जाएगी। Trust Fintech IPO में निवेश हेतु सभी प्रकार के निवेशकों के लिए स्टॉक रिजर्व कर दिए गए हैं। QIB के 50% शेयर्स, 35% शेयर्स रिटेल इन्वेस्टर्स तथा 15% शेयर्स NII इन्वेस्टर के लिए सुरक्षित है।
Trust Fintech Limited Details
सन 1998 में इनकॉरपोरेट हुई यह कंपनी कोर बैंकिंग सॉफ्टवेयर और आईटी सॉल्यूशन प्रदान करने का काम करती है। इसकी मुख्य सुविधाओं में लोन ऑर्गेनाइजेशन, जीएसटी अनुपालन, फाइनेंशियल अकाउंटिंग, एजेंसी बैंकिंग, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग व मोबाइल बैंकिंग शामिल है। वर्तमान समय में ISO 9001:2015 सर्टिफाइड यह कंपनी भारत, नेपाल, श्रीलंका, तंजानिया, नाइजीरिया जैसे देशों में अपनी सुविधा दे रही है भारत में ट्रस्ट फिनटेक लिमिटेड के तीन ऑफिस है नागपुर, पुणे और मुंबई।
प्रमोटर्स | हेमंत पद्मनाभ चफले, संजय पद्मनाभ चफले, हेरंब रामकृष्ण दमले, आनद शंकर काणे, मंदार किशोर देओ |
बुक रनिंग लीड मैनेजर | कॉर्पोरेट कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड |
रजिस्ट्रार | बिगशेयर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड |
मार्केट मेकर | SS कॉर्पोरेट सेक्यूरिटीस |
Trust Fintech Limited Financial Status
पीरियड/अवधि | 30 Sep 2023 | 31 Mar 2023 | 31 Mar 2022 | 31 Mar 2021 |
एसेट/संपत्ति | 3,989.43 | 3,118.89 | 1,958.72 | 1,590.01 |
रेवेन्यू/राजस्व | 1,883.13 | 2,270.19 | 1,800.00 | 2,417.94 |
टैक्स पश्चात लाभ | 727.95 | 402.21 | 133.66 | 219.66 |
नेटवर्थ | 3,446.55 | 2,718.60 | 1,516.39 | 1,382.73 |
कुल कर्ज | -34.32 | -3.80 | 118.69 | -44.34 |
Trust Fintech IPO FAQ’s
-
इस IPO की लिस्टिंग प्राइस बताइए।
21 मार्च को शाम 05:00 बजे तक के GMP के अनुसार इस IPO की संभावित लिस्टिंग प्राइस ₹141 हो सकती है।
-
Trust Fintech IPO में निवेश करने के लिए कितने दिनों का सामने मिलेगा?
निवेशक 26 मार्च से 28 मार्च तक इस IPO में निवेश कर पाएंगे।
-
क्या मैं इस IPO में निवेश कर सकता हूँ?
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, और आपके पास पैन कार्ड, डिमेट अकाउंट है, तो आप इसमें निवेश कर पाएंगे।
-
बैंकिंग सर्विस मुहैया कराने वाली इस कंपनी से कैसे संपर्क किया जा सकता है?
फोन: +91 9909647348
ईमेल: cs@softtrust.com
वेबसाईट: www.softtrust.com -
मुझे यह IPO खरीदना चाहिए या नहीं? क्या इसमें निवेश करने से निश्चित रूप से लाभ होगा?
Today IPO पर सभी जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से साझा की जाती है। IPO में निवेश करना एक जोखिन भरा काम है, अतः अपनी सूझ-बूझ के साथ निर्णय लें।