KP Green Engineering Limited IPO : स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी KP Green Engineering ने 15 मार्च को अपना IPO लॉन्च कर दिया था, जिसमे 19 मार्च तक निवेश के लिए समय प्रस्तावित था। कंपनी इस IPO के माध्यम से लगभग 189.50 करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य से बाजार में उतरी, जिसके बदले 1,31,60,000 नये शेयर जारी किए गए। मैन्यफैक्चरिंग कंपनी के इस IPO को कुल 29.50 गुना सबस्क्राइब किया गया था जो 22 मार्च को लगभग 39% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ।
Table of Contents
KP Green Engineering Limited IPO Timeline
IPO निवेश प्रारंभ | 15 मार्च 2024 |
IPO निवेश समाप्त | 19 मार्च 2024 |
अलॉटमेंट | 20 मार्च 2024 |
रिफ़ंड की शुरुआत | 21 मार्च 2024 |
डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट | 21 मार्च 2024 |
लिस्टिंग डेट | 22 मार्च 2024 |
KP Green Engineering Limited IPO GMP
इस कंपनी के GMP में खूब उतार चढ़ाव देखने को मिला। ₹80 से शुरू हुआ इसका GMP पहले 100 रुपए तक गया और फिर अचानक 80 रुपए टूटकर ₹20 पर आ गिरा। 22 मार्च को इसका GMP ₹50 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था जिसके बाद 200 रुपए पर यह शेयर लिस्ट किया गया। इसके एक लॉट में निवेशकों को लगभग ₹56000 का लाभ हुआ।
KP Green Engineering IPO Subscription Status
अपने कुल 3 दिनों के अद्यतन काल में यह IPO लगभग 29.50 गुना सबस्क्राइब हुआ। जिसमे आखिरी दिन गैर संस्थागत निवेशकों ने पैसों की झड़ी लगा दी। सब्स्क्रिप्शन के तीसरे दिन NII इन्वेस्टर ने कुल 48.23 गुना स्टॉक के सब्स्क्रिप्शन के लिए बिडिंग की।
Time | QIB | NII | Retail | Total |
Day 1 | 1.69x | 1.32x | 1.96x | 1.75x |
Day 2 | 1.97x | 7.24x | 8.15x | 6.19x |
Day 3 | 31.86x | 48.23x | 20.12x | 29.50x |
KP Green Engineering Limited IPO Details
फैस वैल्यू | ₹5 प्रति शेयर |
प्राइस बैंड | ₹137 से ₹144 प्रति शेयर |
लिस्टिंग प्राइस | ₹200 |
लॉट साइज़ | 1000 शेयर |
कुल इश्यू साइज़ | 1,31,60,000 शेयर |
फ्रेश इश्यू | 1,31,60,000 शेयर |
इश्यू का प्रकार | बुक बिल्ट इश्यू |
पूर्व-इश्यू शेयरधारक | 3,68,40,000 शेयर |
पोस्ट-इश्यू शेयरधारक | 5,00,00,000 शेयर |
लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | BSE SME |
GMP | ₹50 (22 मार्च) |
KP Green Engineering Limited IPO Lot Size
इस कंपनी के IPO में निवेश करने के लिए न्यूनतम 1000 शेयर्स के लॉट निर्धारित किए गए थे। इसका मतलब कम लागत वाले खुदरा निवेशकोंने इसका 1 लॉट खरीदने के लिए न्यूनतम 1,44,000 रुपये निवेश किए। वहीं दूसरी तरफ बड़ी लागत वाले HNI निवेशक के लिए 2,88,000 रुपये की लागत से न्यूनतम 2 लॉट खरीदना अनिवार्य था।
KP Green Engineering Limited IPO Reservation
IPO लिस्टिंग से पहले इस कंपनी की 90.37% हिस्सेदारी इसके प्रोमोटर्स फारुखलाल भाई गुलाम भाई पटेल व हसन फारुख पटेल के पास थी, जो अब घटकर 66.59% हो गई है। KP Green Engineering Limited के IPO में 50% हिस्सा Qualified Institutional Buyers के लिए रिजर्व किया गया था, वहीं 35% हिस्सा खुदरा निवेशक तथा 15% भाग NII केटेगरी के निवेशकों को मौका मिला।
KP Green Engineering Limited Details
स्टील प्रोडक्ट में मुख्य रूप से यह कंपनी लैटिस टावर, सब-स्टेशन स्ट्रक्चर, केवल ट्रे, सोलर मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर, बीम क्रैश व स्ट्रिपस बनाने का काम करती है। बाजार से IPO के जरिए 189.50 करोड़ रुपये उठाने के बाद उनका उपयोग नई यूनिट स्थापित करने तथा प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शेष राशि कॉर्पोरेट जगत के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उपयोग में ली जाएगी।
प्रोमोटर्स | फारुख भाई गुलाम भाई पटेल, हसन फारुख पटेल |
बुक रनिंग लीड मैनेजर | बीलाइन कैपिटल एड्वाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड |
रजिस्ट्रार | बिगशेयर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड |
मार्केट मेकर | स्प्रेड एक्स सेक्यूरिटीस |
KP Green Engineering Limited Financial Status
पीरियड/अवधि | 30 Sep 2023 | 31 Mar 2023 |
एसेट/संपत्ति | 136.35 | 95.06 |
रेवेन्यू/राजस्व | 104.13 | 114.78 |
टैक्स पश्चात लाभ | 11.26 | 12.39 |
रिजर्व और सरप्लस | 26.24 | 31.77 |
22 मार्च को यह IPO ₹200 की कीमत पर BSE SME प्लेटफॉर्म में लिस्ट किया गया।
निवेशकों को 19 मार्च तक बिडिंग के लिए मौका दिया गया था।
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, और आपके पास पैन कार्ड, डिमेट अकाउंट है, तो आप इसमें निवेश कर पाएंगे।
फोन – 0261 2244 757
ईमेल – compliance@kpgroup.com
वेबसाईट – kpgreenengineering.com
KP Green Engineering IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
https://ipo.bigshareonline.com/