SRM Contractors Limited IPO: आईपीओ निवेशकों के लिए एक और नया स्टॉक लांच होने को तैयार है। जम्मू स्थित यह कंस्ट्रक्शन कंपनी 26 मार्च को अपना IPO पेश किया था, जिसमे आज 28 मार्च तक बिडिंग के लिए आवेदन दिए जा सकेंगे। SRM Contractors IPO एक बुक बिल्ट इश्यू है, जिसका इश्यू साइज 62 लाख शेयर्स रखा गया है। 200 से 210 रुपए प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ को बाजार में सार्वजनिक करके कंपनी ने 130.20 करोड रुपए जुटाने की योजना बनाई है। बुधवार 3 अप्रैल को यह आईपीओ BSE NSE पर लिस्ट किया जाएगा।
Table of Contents
SRM Contractors Limited IPO Timeline
IPO निवेश प्रारंभ | 26 मार्च 2024 |
IPO निवेश समाप्त | 28 मार्च 2024 |
अलॉटमेंट | 01 अप्रैल 2024 |
रिफ़ंड की शुरुआत | 02 अप्रैल 2024 |
डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट | 02 अप्रैल 2024 |
लिस्टिंग डेट | 03 अप्रैल 2024 |
SRM Contractors Limited IPO GMP
जीएमपी डाटा के लिए प्रसिद्ध वेबसाइट इन्वेस्टरगेन के अनुसार सुबह 09:00 बजे SRM Contractors का IPO Grey Market में ₹120 की प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है इस आंकड़े से निवेशक % मुनाफा के साथ 330 रुपए पर इसकी लिस्टिंग का अनुमान लगा रहे हैं। ध्यान रखें ग्रे मार्केट प्राइस मात्र जानकारी के लिए प्रसारित किए जाते हैं इन पर भरोसा करके निवेश करना एक जोखिम भरा कार्य हो सकता है।
SRM Contractors Limited IPO Details
फैस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर |
प्राइस बैंड | ₹200 से ₹210 प्रति शेयर |
लॉट साइज़ | 70 शेयर |
कुल इश्यू साइज़ | 62,00,000 शेयर्स |
फ्रेश इश्यू | 62,00,000 शेयर्स |
इश्यू का प्रकार | बुक बिल्ट इश्यू |
पूर्व-इश्यू शेयरधारक | 1,67,44,200 शेयर्स |
पोस्ट-इश्यू शेयरधारक | 2,29,44,200 शेयर्स |
लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | BSE NSE |
GMP | ₹120 (09:00 AM) |
SRM Contractors Limited IPO Lot size
SRM contractor IPO का प्राइस बैंड 200 से 210 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है कंपनी ने निवेश के लिए 70 शेयर्स का एक लॉट बनाया है खुदरा निवेशक SRM Contractors IPO के अधिकतम 13 लॉट्स खरीद पाएंगे इसके अंतर्गत 910 शेयर्स के लिए उन्हें 1,91,000 रुपये का भुगतान करना होगा। S-HNI कैटेगरी के इन्वेस्टर 14 से 68 लॉट्स तथा B-HNI कैटेगरी के इन्वेस्टर्स को न्यूनतम 69 लॉट्स पर निवेश के लिए बिडिंग का मौका मिलेगा।
₹50 GMP के साथ इस IPO ने मचाया धूम, 26 मार्च को होगा लॉन्च
SRM Contractors Limited IPO Reservation
₹10 प्रति शेयर फेस वैल्यू पर लांच होने जा रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी के इस आईपीओ में निवेश की कुछ सीमा निर्धारित की गई है। कंपनी ने QIB, रिटेल और NII कैटेगरी के इन्वेस्टर के लिए क्रमशः 50%, 35% तथा 15% शेयर्स रिजर्व किए हैं।वर्तमान समय में कंपनी के 99.92% शेयर प्रमोटर्स संजय मेहता, अश्लेय मेहता व पुनीत पाल के पास है जो IPO list होने के बाद लगभग 73% शेष रह जाएंगे।
SRM Contractors Limited Details
2008 में स्थापित हुई SRM Contractors ltd एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है जिसका मुख्य कार्य क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में है यह कंपनी EPC Construction के रूप में काम करती है और अब तक सड़क निर्माण, सुरंग निर्माण और ढलान स्तरीकरण जैसे 37 प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है। 275 स्थायी कर्मचारी वाली इस कंपनी के उपभोक्ता में उत्तर भारतीय रेलवे का नाम भी शामिल है।
प्रमोटर्स | संजय मेहता, अश्लेय मेहता व पुनीत पल सिंह |
बुक रनिंग लीड मैनेजर | इंटर-ऐक्टिव फाइनैन्शल सर्विसेज़ लिमिटेड |
रजिस्ट्रार | बिगशेयर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड |
मार्केट मेकर | – |
SRM Contractors Limited Financial Status
पीरियड/अवधि | 30 Sep 2023 | 31 Mar 2023 | 31 Mar 2022 | 31 Mar 2021 |
एसेट/संपत्ति | 168.87 | 137.36 | 120.22 | 112.47 |
रेवेन्यू/राजस्व | 242.28 | 300.65 | 265.51 | 161.95 |
टैक्स पश्चात लाभ | 21.07 | 18.75 | 17.57 | 8.27 |
नेटवर्थ | 37.24 | 63.16 | 44.41 | 26.85 |
कुल कर्ज | 42.32 | 47.16 | 31.52 | 31.96 |
FAQ’s Related to SRM Contractors IPO
-
इस IPO की लिस्टिंग प्राइस बताइए।
28 मार्च को सुबह 09:00 बजे तक के GMP के अनुसार इस IPO की संभावित लिस्टिंग प्राइस ₹330 हो सकती है।
-
SRM Contractors IPO में निवेश करने के लिए कितने दिनों का सामने मिलेगा?
निवेशक 26 मार्च से 28 मार्च तक इस IPO में निवेश कर पाएंगे।
-
क्या मैं इस IPO में निवेशक्या मैं इस IPO में किसी भी IPO में निवेश के लिए न्यूनतम योग्यताएं बताइए।
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, और आपके पास पैन कार्ड, डिमेट अकाउंट है, तो आप इसमें निवेश कर पाएंगे।
-
कन्स्ट्रक्शन का काम वाली इस कंपनी से कैसे संपर्क किया जा सकता है?
फोन: +91 84918 77114
ईमेल: cs@srmcpl.com
वेबसाईट: srmcpl.com -
मुझे यह IPO खरीदना चाहिए या नहीं? क्या इसमें निवेश करने से निश्चित रूप से लाभ होगा?
Today IPO पर सभी जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से साझा की जाती है। IPO में निवेश करना एक जोखिन भरा काम है, अतः अपनी सूझ-बूझ के साथ निर्णय लें।