Ztech India Ltd IPO Launch
देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था आज के समय दुनिया भर के निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है इसी वजह से भारतीय निवेशक भी आज के समय शेयर मार्केट से लेकर सरकारी संपत्तियों में निवेश कर रहे हैं। किसी भी राज्य की बढ़ती अर्थव्यवस्था उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करती है ऐसे में अगर आप भी किसी सिविल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट वाली कंपनी में निवेश करके लाभ कमाना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके काम की हो सकती है।
Table of Contents
दरअसल जीटेक इंडिया लिमिटेड नाम की इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने वाली यह कंपनी अपनी सार्वजनिक पेशकश करना चाहती है जिसके बदले में बाजार से कुछ धनराशि प्राप्त की जा सके। इसलिए 29 मई दिन बुधवार को यह आईपीओ लॉन्च होगा जिसमें तीन दिनों तक इन्वेस्टर्स सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे।
Ztech India Ltd IPO Timeline
IPO निवेश प्रारंभ | 29 मई 2024 |
IPO निवेश समाप्त | 31 मई 2024 |
अलॉटमेंट | 03 जून 2024 |
रिफ़ंड की शुरुआत | 04 जून 2024 |
डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट | 04 जून 2024 |
लिस्टिंग डेट | 04 जून 2024 |
Ztech India Ltd IPO GMP
28 मई शाम 4:00 बजे इस कंपनी का IPO Grey Market में 65 रुपए की प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था जो Ztech India IPO के अपर प्राइज बैंड 110 रुपए पर लगभग 59.09% के मुनाफे को दर्शाता है। वर्तमान ग्रे मार्केट प्राइस की माने तो इसकी लिस्टिंग 175 रुपए प्रति शेयर पर हो सकती है।
Ztech India Ltd IPO Details
फैस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर |
प्राइस | ₹104 से ₹110 प्रति शेयर |
लॉट साइज़ | 1200 शेयर |
कुल इश्यू साइज़ | 33,91,200 शेयर |
फ्रेश इश्यू | 33,91,200 शेयर |
इश्यू का प्रकार | बुक बिल्ट इश्यू |
पूर्व-इश्यू शेयरधारक | 94,06,048 शेयर |
पोस्ट-इश्यू शेयरधारक | 1,27,97,248 शेयर |
लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | NSE SME |
GMP | ₹65 |
Ztech India Ltd IPO Lot size
₹10 प्रति शेयर की फेस वैल्यू वाले Ztech India IPO का प्राइस बैंड 104 से 110 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है इसमें निवेश के लिए न्यूनतम 1200 शेयर्स के लोट बनाए गए हैं खुदरा निवेशकों को अधिकतम एक लोट पर ही बिडिंग की अनुमति होगी इसके बदले उन्हें 132000 रूपए अदा करने होंगे जबकि हाई नेटवर्थ इन्वेस्टर्स को इस आईपीओ में निवेश के लिए न्यूनतम दो लॉट्स पर बिडिंग करना अनिवार्य होगा।
इस आईपीओ के लिए पैसे रखे तैयार, निवेशकों को बनाएगा मालामाल
Ztech India Ltd IPO Reservation
वर्तमान समय में कंपनी की 82.65% हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है जो आईपीओ लिस्टिंग के बाद मात्र 60.75% शेष रह जाएगी। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को आईपीओ की 50% इक्विटी ऑफर करी जाएगी जबकि 35% इक्विटी पर रिटेल इन्वेस्टर्स तथा 15% पर NII इन्वेस्टर्स को सब्सक्रिप्शन का मौका मिलेगा।
Ztech India Ltd Detail
नवंबर 1994 में अस्तित्व में आई जी टेक इंडिया लिमिटेड सिविल इंजीनियरिंग प्रोडक्ट बनाने व जिओ टेक्निकल सॉल्यूशन उपलब्ध कराने का काम करती है इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग के साथ-साथ यह कंपनी वेस्ट मैनेजमेंट सेक्टर व रीसायकल स्क्रैप मैटेरियल की मदद से थीम पार्क निर्माण में भी कार्यरत है पिछले एक वित्तीय वर्ष में इनकी नेटवर्थ 2 गुना से भी ज्यादा बढ़ी है यही वजह है कि इनका आईपीओ इन्वेस्टर्स की पसंद बना हुआ है।
Ztech India Ltd IPO Financial Status
पीरियड/अवधि | 31 Dec 2024 | 31 Mar 2023 | 31 Mar 2022 | 31 Mar 2021 |
एसेट/संपत्ति | 4192.24 | 2339.62 | 1925.11 | 1973.14 |
रेवेन्यू/राजस्व | 6737.02 | 2588.40 | 3083.89 | 2395.67 |
टैक्स पश्चात लाभ | 779.83 | 196.71 | 8.42 | 64.62 |
नेटवर्थ | 2191.00 | 998.95 | 802.24 | 793.82 |
कुल कर्ज | 130.84 | 71.03 | 71.74 | 93.75 |
FAQ’S related to Ztech India Ltd IPO
-
इस IPO की लिस्टिंग प्राइस बताइए।
वर्तमान समय में यह IPO ₹65 की GMP पर ट्रेड कर रहा है, जो इसकी कीमत पर लगभग 59.09% के सीधे मुनाफे के साथ ₹175 पर लिस्टिंग की संभावना को दर्शाता है।
-
Ztech India IPO में निवेश करने के लिए कितने दिनों का समय मिलेगा?
निवेशक 29 मई से 31 मई 2024 तक निवेश के लिए बिडिंग कर सकेंगे।
-
इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री में काम करने वाली इस कंपनी से कैसे संपर्क किया जा सकता है?
फोन – 011-35017243
ई मेल – cs@ztech-india.com
वेबसाइट – https://www.z-techindia.com/ -
किसी भी IPO में निवेश के लिए न्यूनतम योग्यताएं बताइए।
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, और आपके पास पैन कार्ड, डिमेट अकाउंट है, तो आप IPO निवेश कर पाएंगे।
-
मुझे यह IPO खरीदना चाहिए या नहीं? क्या इसमें निवेश करने से निश्चित रूप से लाभ होगा?
Today IPO पर सभी जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से साझा की जाती है। IPO में निवेश करना एक जोखिम भरा काम है, अतः अपनी सूझ-बूझ के साथ निर्णय लें।
1 thought on “1 साल में दोगुनी हुई नेटवर्थ, लॉन्च होते ही मार्केट में आग लगा देगा यह IPO”